फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी की आपसी कलह में पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र गांव मनवापुर में शुक्रवार की रात को 30 वर्षीय महिला ने घर में छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना मृतका के पिता ने थाने में दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मनवापुर निवासी राजेश कुमार की पत्नी कमला देवी के बीच तीन चार दिन पहले आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार की रात को राजेश कुमार का पत्नी से फिर झगड़ा हो गया था। सुबह बहुत देर तक पत्नी के न उठने पर दरवाजा खोलकर देखा तो पत्नी छत के पंखे से लटकी मिली। कमला देवी को लटका देख घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया राजेश की शादी हुए लगभग दस साल हो गए थे। जांच में मौत का कारण दोनों लोगों के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है। मृतका के पिता की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें