फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 पेड़ का परमिट लिया, काट डाले 36

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। उत्तर खीरी वन प्रभाग की भीरा रेंज में एक व्यक्ति को कृषि फॉर्म पर लगे सागौन के पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग ने 25 पेड़ों का परमिट जारी किया, लेकिन परमिट की आड़ में 36 पेड़ काट दिए गए। डीएफओ नार्थ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां 36 पेड़ कटे हुए मिले।
विज्ञापन

उत्तर खीरी वन प्रभाग के भीरा रेंज स्थित इमलिया फॉर्म पर लगे सागौन के पेड़ों को कटवाने के लिए बलबीर सिंह ने 25 पेड़ों के कटान का परमिट वन विभाग से लिया था। जिसकी आड़ में उसने 36 पेड़ काट दिए। शिकायत मिलने पर डीएफओ नार्थ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां 36 पेड़ कटे मिले, जबकि परमिट 25 पेड़ों के कटान का था। डीडी बफरजोन ने बताया कि भीरा रेंज में परमिट से अधिक सागौन पेड़ काटने की शिकायत मिली थी। जांच करने पर शिकायत सही मिली। जिसपर जारी परमिट को निरस्त करने के साथ ही दोषी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें