फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से नदी में डूबे हैं दो ट्रैक्टर, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। गोला तहसील क्षेत्र में रामनगर कलां घाट से शारदा नदी पार से लौट रहे दो किसानों के ट्रैक्टर नदी में दस दिन से डूबे हैं, जिनका अब तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

गोला तहसील के गांव गुलरिया निवासी वहीद खां और साबिर अली के खेत शारदा नदी के पार रामनगर कलां क्षेत्र रामपुर के पास हैं। किसान अपने ट्रैक्टरों से नदी पार जाते हैं। कभी-कभी जब नदी में पानी बढ़ जाता है, तब किसान अपनी जान जोखिम में डालकर वापसी करते हैं। करीब दस दिन पहले दो किसान शाम को लौट रहे थे और पानी बढ़ने से ट्रैक्टर पानी में ही डूब गए। कई दिन तक इंतजार करने के बाद भी पानी नहीं घटा, नदी के पानी में सिर्फ ट्रैक्टर के साइलेंसर का सिरा दिख रहा है। बेबस किसानों प्रशासन से आस लगाए हुए है कि किसी तरह से ट्रैक्टर निकालने में उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें