फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में गड़बड़ी मिलने पर बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। दिल्ली से नेपाल आ रही नेपाली टूरिस्ट बस को एसएसबी ने कागजों में गड़बड़ी मिलने पर सीज कर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। जिससे लोगों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से अतरिया धनगढ़ी जा रही बस गौरीफंटा ब़ॉर्डर पर पहुंचने पर एसएसबी ने चेकिंग के दौरान गाड़ी के टूरिस्ट परमिट में गड़बड़ी पाए जाने पर सवारियां उतार कर बस को सीज कर दिया। जिससे नेपाल व पलिया की बस यूनियन में अफरातफरी मच गई। बस को छुड़ाने के लिए धनगढ़ी से नेपाल पुलिस के अधिकारी व बस मालिक एसएसबी कैंप पहुंचे और देर शाम तक बस को छुड़ाने का प्रयास करते रहे। उधर, एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर गौरीफंटा एसएसबी इंचार्ज जसवीर सिंह ने टूरिस्ट बस को कागजों में गड़बड़ी मिलने पर सीज कर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान नेपाल से दिल्ली जाने वाली चार बसों के प्रपत्र ठीक न होने से बॉर्डर से ही वापस लौटा दी गईं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
टूरिस्ट परमिट के नाम पर की जा रही धांधली
गौरीफंटा बॉर्डर और नेपाल से भारतीय महानगरों को चलने वाली निजी बसों का टूरिस्ट परमिट बनाने के नाम पर अब धांधली की जा रही है। संबंधित विभाग से सांठगांठ कर धड़ल्ले से फर्जीवाड़ा करते हुए बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों भारत-नेपाल सीमा गौरीफंटा और नेपाल के धनगढ़ी, अतरिया, टीकापुर आदि स्थानों से लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर, मथुरा, दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि महानगरों के लिए निजी बसों का संचालन संबंधित विभागों की सांठगांठ से हो रहा है। साथ ही इन बसों का टूरिस्ट के नाम पर परमिट बनाया जाता है क्योंकि टूरिस्ट के नाम पर जो परमिट बनाया जाता है उस परमिट में यात्री परमिट के बजाय टैक्स कम लगता है। जिसका फायदा उठाकर बस मालिक टैक्स की चोरी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें