फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा-मैलानी रेल लाइन को लेकर व्यापारी लामबंद, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। दुधवा को लेकर मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेन संचालन बंद होने की खबर से व्यापारियों व नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गई है। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने कस्बे में प्रदर्शन किया और गुरुद्वारा कौडियाला में बैठक कर रेलवे के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

रेलवे गोरखपुर ने हाईकोर्ट के निर्देश पर ऐशबाग-मैलानी के बीच ब्राडगेज ट्रेनों के संचालन होने पर मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेन संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इस खबर को अमर उजाला ने नौ जनवरी के अंक में पेज संख्या तीन पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पढ़ते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। गुस्साए व्यापारी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन कर ट्रेनों का संचालन बंद करने का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि ट्रेनों का संचालन बंद होने से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा तिकुनिया सहित बॉर्डर के गांव वालों के सामने आवागमन की काफी समस्या खड़ी हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने दो साल पहले मैलानी बहराइच की चल रही छह ट्रेनों में से तीन ट्रेनों को बंद कर दिया था। जबकि तिकुनियां सहित करीब 100 सौ से अधिक गांव रेलवे स्टेशन तिकुनिया से जुड़े हैं। व्यापारियों ने कहा कि हम इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और रेल को बंद न होने देने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसको लेकर व्यापारियों ने गुरुद्वारा कौड़ियाला में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। प्रदर्शन में सुरेंद्र महावर, राधेश्याम गर्ग, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल महावर, कैलाश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग, आशीष अग्रवाल, सुरेश जैन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें