लखीमपुर खीरी। हर साल की तरह इस वर्ष भी सर्किल रेट बढ़ाए जाने हैं। सर्किल रेट बढ़ाए जाने से पहले सर्वे व मूल्यांकन का काम होना है, जो अगले सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है। सर्किल रेट पांच से 10 या इससे अधिक प्रतिशत में बढ़ाने का अनुमान है।
सर्किल रेट आमतौर पर अगस्त में अपडेट किए जाते हैं। सर्किल रेट में वृद्धि, महंगाई दर, रियल एस्टेट बाजार की स्थिति और राजस्व संग्रह जैसे कारकों पर निर्भर करती है। जिले में अलग-अलग जगहों के अलग-अलग सर्किल रेट हैं। सर्वे और मूल्यांकन के बाद सर्किल रेट बढ़ेंगे। यह प्रक्रिया अगस्त में ही पूरी होनी है। जिला प्रशासन इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी करने ही वाला है।
इधर, सर्किल रेट बढ़ने से पहले पुराने रेटों पर ही रजिस्ट्री करने वालों की भीड़ बढ़ेगी। नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री कराएंगे तो महंगा पड़ेगा। एआईजी स्टांप अमितेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से प्रक्रिया शुरू होने वाली है।