फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। बुजुर्ग का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी खेती करने वाले 60 वर्षीय कन्हैया सिंह का शव सोमवार की शाम करीब सात बजे कस्बे से लगे ग्राम सलावतनगर इलाके में खुटार रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मैलानी निवासी उमेश कटियार के खेत के पास चकरोड पर मिला था। उनकी बाइक भी पास में पड़ी थी। उनका सिर पीछे से कटा हुआ और क्षत विक्षत था। पत्नी के मुताबिक कन्हैया सिंह शाम करीब छह बजे घर से खेत देखने जाने की बात कहकर निकले थे। हत्या की सूचना पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोती सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मैलानी। परिवारवालों के मुताबिक कन्हैया सिंह शाम करीब पौने छह बजे खेतों में ट्रैक्टर से स्प्रे कराकर घर लौटे थे। फिर बाइक से खेत देखने जाने की बात कहकर गए थे। उसके बाद करीब सात बजे उनकी हत्या की खबर मिली। परिवारवालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन

मैलानी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर दिन में दो बार मौका मुआयना किया। पुलिसकर्मियों ने आसपास स्थित खेतों को खंगाला, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें