फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गीतों और कविताओं से गूंजती रही छोटीकाशी

Sat, 03 Oct 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आयोजन के दौरान रुद्राणी पूनम शर्मा को सम्मान पत्र देते मुख्य अतिथि सैयद मुमताज मियां चिश्ती। सं
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कपिलश फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित छोटीकाशी काव्य कुंभ के 24 घंटे पूरे हो गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के गीतकारों से लेकर नवांकुरों तक को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला। उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए कवियों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक सैय्यद मुमताज मियां चिश्ती शाह और विनय तिवारी ने सुधीर अवस्थी को कपिल देव खरे स्मृति सम्मान प्रदान किया।
खुर्जा की रुद्राणी पूनम शर्मा को 5100 रुपये की सम्मान राशि के साथ निर्मल तिवारी स्मृति सम्मान दिया गया। काव्य कुंभ में श्रीकांत तिवारी कांत, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, पंकज अंगार, डॉ. साधना अग्रवाल साधिका, भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क, शिप्रा खरे श्रीजा, पुष्टी अग्रवाल परी, रुद्राणी पूनम शर्मा, अजय नमन, डॉ. प्रशांत जामलिया, सूबेदार मेजर श्रीकृष्ण सिंह शेखावत, मरीन कमांडो सुखवीर सिंह शेखावत, सुधीर अवस्थी और राम मिश्रा आदि ने गीत पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें