फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीपीएम पर कार्रवाई की मांग के लिए सीएचओ का प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकरकलक्ट्रेट में एकत्र हुए सीएचओ। सोत: सीएचओ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला सीएचओ से कथित मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोपी डीपीएम पर कार्रवाई न होने और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में सीएचओ जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यूपी सीएचओ यूनियन के जिलाध्यक्ष सोहम सिंह और महिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी के नेतृत्व में पहले सीएमओ और फिर एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि पांच दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा फैसला लिया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले माह पलिया क्षेत्र की एक महिला सीएचओ के साथ डीपीएम अनिल कुमार यादव ने मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया। पीड़िता ने शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन का आरोप है कि विभागीय अधिकारी डीपीएम को बचा रहे हैं। उन्होंने डीपीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी मांग में सीएचओ ने कहा कि प्रदेशभर में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में अन्य कर्मचारियों को छूट दी गई है, जबकि सीएचओ पिछले तीन वर्षों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्हें भी इस व्यवस्था से छूट दी जाए। ज्ञापन में अन्य मांगें भी शामिल हैं।

सीएचओ ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। डीपीएम से जुड़े मामले की जांच चल रही है। ऑनलाइन उपस्थिति से छूट का कोई आदेश नहीं है। जो सीएचओ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उनका वेतन नियमानुसार काटा जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें