फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
मतदाता जागरूक्ता रैली निकालती बालिका इ़टर कालेज की छात्राएं - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही अपने अभिभावकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि प्रत्येक छात्रा मतदान के बाद अपने अभिभावकों के साथ सेल्फी लेकर शिक्षण व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजें, जिस कक्षा ग्रुप में इस तरह की सेल्फी अधिक होंगी।
विज्ञापन

उनकी कक्षाध्यापिका को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि मतदान हमारे लिए कन्यादान जैसा होना चाहिए, पवित्र कन्यादान से जहां एक स्वर्णिम कल की कल्पना की जाती है, वहीं मतदान से अद्वितीय लोकतांत्रिक भारत की इस दौरान रचना मिश्रा, अखिलेश वर्मा, अशोक वाजपेयी, कीर्तिका वर्मा, माया वर्मा, मनीषा मिश्रा सहित कालेज की भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
मोहम्मदी। राजकीय हाईस्कूल जैती के छात्र-छात्राओं ने ढोल नगाड़े के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मनोरंजक तरीके से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। सभी बच्चों ने विद्यालय से लेकर पूरे गांव में शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ रैली में विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर मतदाताओं के घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे। मतदाताओं से बूथ की ओर चलो का इशारा करते हुए उन्हें मतदान में पूर्ण सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बच्चों ने स्वस्थ रहेगा संविधान, जब मतदान करेगा हिंदुस्तान। सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो, हम है भारत भाग्य विधाता, ना छूटे कोई मतदाता आदि नारे लगाए। जागरूकता अभियान के तहत स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता और निर्वाचन आयोग का लोगो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका नीलम और सहायक अध्यापिका कुमारी उत्पल वर्णा ने किया। सवांद
बेहजम। लोकतंत्र में मतदान की बड़ी अहम भूमिका होती है इसी को रेखांकित करते हुए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व खेल-जगत से ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार एवं भोजपुरी सिंगर राजपाल निषाद ने किया। इस रैली के लोकप्रिय कथन रहे ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ ‘अपना फर्ज निभाएंगे मतदान करने जाएंगे’।
रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी, व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, सुरेश वर्मा, कबीर,राधा मिश्रा, भावना शुक्ला, शुभम सैनी, ऋतु सिंह, बृजेश ,सहित अनेक अध्यापक उपस्थित रहे।

मैलानी के नारंग में रैली निकालते स्कूली बच्चे- फोटो : LAKHIMPUR

बेहजम में मतदाता जागरूक्ता रैली निकालते स्कूली बच्चे- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें