फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेशनल ओलंपियाड परीक्षा को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

Tue, 22 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान बच्चों में उत्साह रहा। इसमें लॉजिकल रीजनिंग का प्रश्नपत्र हुआ। कक्षा तीन से दस तक के बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और अपनी ज्ञान क्षमता व तैयारी को परखा। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र के सभी सवाल एकाग्रता से हल किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होकर उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने के साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े नए प्रश्नों को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहा। परीक्षा के बाद बच्चों ने बताया कि नेशनल ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं से प्रतियोगी माहौल का अनुभव मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें