फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री

Sat, 05 Sep 2015 12:16 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सुबह दस बजे मन की बात कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। प्रधानमंत्री का संबोधन सुन बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

शहर के कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कालेज में टीवी के माध्यम से छात्राओं को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनवाया गया। बीपीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। यहां प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सभी बच्चों ने मन से पढ़ाई करने का संकल्प लिया। सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण सुनाया गया।  
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हफीजपुर में विद्यार्थियों ने मन की बात में प्रधानमंत्री के अनुभवों और उनके मार्ग दर्शन को सराहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों ने रेडियो और टेलीविजन पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना। इसके अलावा कुकरा, रजागंज, संसारपुर, अलीगंज, मूड़ा, अजान तथा ममरी सहित क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
विज्ञापन

पलियाकलां। यहां पलिया प्राथमिक स्कूल में सारी व्यवस्थाएं की और उन्हें भाषण सुनवाया।
बिजुआ। बेसिक स्कूलों में रेडियो से बच्चों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनवाया गया। वहीं जिला पंचायत इंटर कालेज तथा बा स्कूल में टीवी सेट पर बच्चे मोदी सर की कक्षा में जुटे।
बांकेगंज। यहां परिषदीय स्कूलों के बच्चों को शुक्रवार को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया।
मैलानी। नगर के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने ट्रांजिस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
धौरहरा। यहां मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को रेडियो पर सुनवाया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुरवा, लखनियापुर, परमेश्वरीपुरवा, कफारा, होलागढ़, देवीदीनपुरवा, तथा अभयपुर में बच्चों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
विज्ञापन

खीरी टाउन। यहां कस्बे के सभी परिषदीय विद्यालयों में ट्रांजिस्टर पर बच्चों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें