फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बलराम का जन्म दिन मनाया

Sat, 05 Sep 2015 12:13 AM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुरोहित कुसुम शास्त्री ने बडे़ ठाकुर जी महाराज की मूर्ति को गंगाजल, दूध से स्नान के बाद अंगवस्त्र धारण कराकर पूजा-अर्चना की। घरों में महिलाओं ने व्रत धारण कर भगवान बलराम के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद भगवान के चरणों में माथा टेका। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। वहीं पौराणिक मान्यताओं के चलते घरों में महिलाओं ने भगवान बलराम के नाम पर इस पर्व को हलषष्ठी के रूप में मनाया। महिलाओं ने व्रत धारण पूजा-पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें