फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी से होकर स्कूल जाने को विवश हैं नौनिहाल

विज्ञापन
मझगईं के छेदुई पतिया स्कूल में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र की भीरा में आने वाले दौलतापुर व बोझवा गांव के सरकारी स्कूलों का हाल काफी खराब है। एक स्कूल में जहां सामने जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। वहीं दूसरे स्कूल में जाने के लिए रास्ते पर पानी से होकर नौनिहालों को निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पलिया के दौलतापुर गांव में बने संविलियन विद्यालय जाने के लिए सड़क से एक मात्र खड़ंजा है और उस खड़ंजे पर हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। आसपास खेत होने के चलते पानी आसानी से खड़ंजे पर चलने लगता है। वर्तमान समय की बात करें तो इस समय भी खड़ंजे पर जलभराव है, जिससे होकर स्कूली बच्चे स्कूल जाने के लिए विवश हैं और उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहीं हाल बोझवा प्राथमिक स्कूल का है। यहां स्कूल परिसर में तो जलभराव नहीं है लेकिन स्कूल के सामने स्थित एक नाले में काफी पानी भरा हुआ है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पास के ही एक स्कूल द्वारा नाले को पाट दिया गया है जिससे यह नाला हमेशा भरा रहता है।
विज्ञापन

मझगईं क्षेत्र के छेदुई पतिया प्राथमिक स्कूल में एक सप्ताह से बारिश का पानी भरा हुआ है। जिससे बच्चों को परेशानी हो रही हैं और उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। गांव के रास्ते जलमग्न हो गए हैं और पानी निकास की व्यवस्था न होने से स्कूल परिसर तालाब बन गया है। इसके अलावा कोठिया के गंगापुर उच्च प्राथमिक स्कूल, त्रिलोकपुर के साथ पतिया प्राथमिक स्कूलों में पानी भर गया है। निकास की व्यवस्था न होने से पढ़ाई में भी बाधा आ रही है।

मझगईं के छेदुई पतिया स्कूल में भरा पानी। संवाद

मझगईं के छेदुई पतिया स्कूल में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें