फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थ्रेशर पलटने से बालक की मौत

विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद विलाप करते परिजन-संवाद
विज्ञापन
निघासन। पढुआ थाना क्षेत्र में सरसों की कटाई करने जा रहे एक ट्रैक्टर में जुड़ी थ्रेशर मशीन पलटने से एक 12 वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई। चालक मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दुलही निवासी रमेश लोधी का ट्रैक्टर खेत में सरसों की फसल निकालने के लिए थ्रेशर जोड़कर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही सोनू कश्यप (12) पुत्र सुरेश कश्यप थ्रेशर पर बैठ गया। चालक ट्रैक्टर को चकमार्ग से खेत में उतार रहा था, तभी मशीन अचानक थ्रेशर पलटने से उस पर बैठे सोनूू की नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि मामले में जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


खेत पर मजदूरी करने गया था सोनू

सोनू गांव के ही एक किसान के खेत पर मजदूरी करने गया था। वापस घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक सोनू के पिता और बड़ा भाई देहरादून में मजदूरी करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें