फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही महिला, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार माह से पति की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगा रही है। पुलिस के नहीं सुनने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बगरेठी निवासी स्वाति ने 28 फरवरी मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कहा है कि उसके पति रंजीत सिंह जनपद अंबेडकर नगर में थाना सूरजपुर में जीशान खां उर्फ मालिक और जुगनू के साथ फेरी लगाकर कपड़े का व्यापार करते थे। 21 दिसंबर 2023 को पति को कुछ लोग ले गए थे। आरोप है कि व्यापार के लेनदेन में आरोपियों ने उसके पति को मार कर कहीं फेंक दिया।
पीड़िता का कहना है कि मामले की सही जांच की जाए तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। पीड़िता ने अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही हमारे पास कोई आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें