भीड़ बढ़ने पर मोहम्मदी एसओ अंबर सिंह व सीओ अरविंद कुमार वर्मा आनन-फानन मौके पर पहुंचे और सिख समुदाय से बातचीत की। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि सिख समुदाय के बच्चे को मुस्लिम समुदाय को भेज दिया गया है। यह धर्म परिवर्तन होने का संकेत है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को बेचने और खरीदने वाले दोनों दंपतियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, आशा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने मुस्लिम दंपति से बच्चा बरामद करने के बाद चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया है। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है। चाइल्ड लाइन सदस्य सुनील सोनी ने बताया कि बच्चे की स्थिति ठीक होते ही उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।