फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अफसरों को लताड़ा, की समीक्षा

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सेकेट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- जाना समाज कल्याण सहित अन्य विभागों का हाल
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने शुक्रवार की देरशाम शासन की प्राथमिकताओं वाली सभी योजनाओं की समीक्षा हैै। प्रमुख सचिव ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाएं आम लोगों के लिए कल्याणकारी हैं। सभी अधिकारी टीम भावना से पूरे मनोयोग और इच्छाशक्ति से इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने सीएमओ डॉ. अरुण कुमार से समाजवादी पेंशन योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के डेटा अपलोडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के नवीन लक्ष्य के बारे में भी चर्चा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने शादी अनुदान, समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बाल स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, छात्रवृत्ति योजना, अत्याचार, उत्पीड़न आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सभी योजनाओं का लाभ समय सीमा के अंदर दिलवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज कल्याण विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो इसके बारे में बताएं। बेसलाइन सर्वे अपडेशन, टीकाकरण माड्यूल, प्रसूति माड्यूल, नामांकन माड्यूल, साक्षरता माड्यूल, उपस्थित माड्यूल पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी आकाशदीप ने प्रमुख सचिव के जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया। बैठक में डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित सिंह बसंल, एडीएम एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, एसडीएमम रामप्रकाश, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, बीईओ संजय शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौैजूद रहे।
विज्ञापन


थारुओं के लिए संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया
चंदनचौकी। प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार शनिवार को दुधवा से चंदनचौकी और सौनहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित स्कूलों और परियोजना का निरीक्षण किया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज, एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रही योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दुधवा में विश्राम करने के बाद शनिवार को प्रमुख सचिव सुनील कुमार थारू क्षेत्र के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन भवन को देखा। भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करवाने के निर्देश परियोजना अधिकारी यूके सिंह को दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव का कारवां राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज पहुंचा, जहां उन्होंने शिक्षण कार्य, आवास, मेेस आदि को देखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राओँ से रूबरू होकर प्रमुख सचिव ने उन्हें कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख सचिव ने छात्राओं से कहा कि अभी आप लोगों ने सफल होने की दिशा में सिर्फ पांच प्रतिशत ही परिश्रम किया है, जबकि अभी 95 प्रतिशत परिश्रम करना बाकी है।  इसलिए मेहनत से पढ़ें और अपने समाज को विकसित करें।  इसके बाद प्रमुख सचिव परियोजना कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सिलाई कढ़ाई केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा परियोजना अधिकारी को और बेहतर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए। सब कुछ सही मिलने पर प्रमुख सचिव संतुष्ट दिखे और परियोजना अधिकारी यूके सिंह की प्रशंसा की। इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, एसडीएम शादाब असलम सहित दर्जनों अधिकारी साथ रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें