फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा आज, दिन भर चलती रही तैयारी

Sat, 05 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chhat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेठघाट पर लोगों ने बनाई वेदियां, बाजार में रही रौनक
विज्ञापन

रविवार को छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर जारी हैं। शुक्रवार को पूजास्थल सेठघाट पर लोग वेदियां बनाने के काम में जुटे रहे। छठ पूजा के लिए आवश्यक खरीदारी के लिए बाजार में खासी चहल पहल रही। दिवाली के बाद पहली बार बाजार में इतनी चहल पहल दिखाई दी। महिलाओं ने छठ पूजा का आज दूसरा व्रत रखा और शाम होने से पहले व्रत तोड़ा। 
छठ पूजा करने वाली महिलाएं रविवार को सुबह से 24 घंटे का व्रत शुरू करेंगी। दिन भर पूजा के लिए पकवान बनाने के बाद शाम को सेठघाट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। रात में भजन कीर्तन आदि कर महिलाएं रात्रि जागरण करेंगी और अगले दिन सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन करेंगी। छठ व्रत में महिलाएं अपनी संतानों और परिवार के लोगों  के दीर्घायु होने, उनकी सलामती और खुशहाली के लिए सूर्य देवता की पूजा अर्चना करती हैं। 
विज्ञापन

सेठघाट पर शुक्रवार को लोगों ने वेदियां बनाईं। यहां दिन भर सफाई और साज सज्जा का काम चलता रहा। हालांकि उल्ल नदी की सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। छठ पूजा के लिए रविवार को दोपहर बाद भारी भीड़ जुटेगी। यहां शहर के अलावा आसपास के कई गांवों की महिलाएं पूजा अर्चना के लिए आती हैं। 
नदी  में मगरमच्छ की आशंका के चलते रविवार और सोमवार को वन विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी। साथ ही गोताखोरों की भी पूजा के समय मौजूदगी रहेगी। काफी भीड़ की संभावना के चलते सेठ घाट पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। 
पलियाकलां। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व की तैयारियां यहां तेज हो गई हैं। चीनी मिल में छठ पर्व को लेकर स्नान कुंड की सफाई की गई तथा बनाए गए नए कुंडों का रंगरोगन किया गया। देर शाम डूबते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही सात नवंबर की सुबह उगते सूर्य को महिलाएं अर्ध्य देंगी। 
विज्ञापन

भगवान सूर्य को समर्पित छठ पर्व में बिहार और पूर्वांचल के निवासी पूजा करते हैं तथा सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व बड़ा ही कठिन है। इसमें शरीर और मन को पूरी तरह साधना पड़ता है इसलिए इसे पर्व को हठयोग भी माना जाता है। इसमें षष्ठी को डूबते सूर्य को तथा सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व को लेकर चीनी मिल में उत्सव का माहौल रहा। चीनी मिल में स्थित स्नान कुंड की सफाई हुई तथा कुंडों की रंगरोगन का कार्य किया गया। यहां पर सप्तमी के दिन ही देर रात विशाल जागरण का आयोजन भी किया गया है। जिसमें बाहर से आ रही पार्टियां छठ पर्व के भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा श्रीनगर गांव में भी छठ पर्व मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महिलाएं शारदा नदी में छठ पर्व की पूजा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें