फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का मुद्दा सोशल मीडिया में छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। फेसबुक पर जिला पंचायत सदन की बैठक में सीएचसी की खामियों पर सवाल उठाते हुए सदस्य का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो दिन पहले हुई बोर्ड बैठक में बिजुआ के एक सदस्य ने सदन के माध्यम से वहां मौजूद सीएमओ से पूछा था कि एक दिन पहले उनके भाई को भी रात को इमरजेंसी की हालत में इलाज मिलने में देरी हुई थी। ऐसे में सरकार की योजना कैसे पूरी होगी। सदन के माध्यम से यह सवाल भी पूछा कि अगर ऐसे ही इलाज होता है तो इमरजेंसी में लोगों की मौत के आंकड़े बढ़ते रहेंगे। हालांकि सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन

बिजुआ के जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र कश्यप के भाई उपेंद्र दो दिन पहले अपने गांव बहादुरनगर से रात के समय में भीरा जा रहे थे। इटकुटी में उनकी बाइक एक कुत्ते पर चढ़ गई, जिससे वह और साथ में बाइक पर सवार पत्नी गिर गईं, जिससे दंपति को चोट आईं थी। जब सदस्य सतेंद्र कुमार कश्यप ने इस मामले को बोर्ड बैठक में उठाया तो पूरा मामला सुर्खियों में आया।
मैैंने सदन के माध्यम से सवाल पूछा था लेकिन कार्रवाई होने या न होने की जानकारी मुझे नहीं मिल सकी। मैं बोर्ड अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई की जानकारी लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिजुआ, खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें