विधायक ने किया संबोधित
कार्यक्रम को पलिया विधायक रोमी साहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान उन्होंने गरीबों की पीड़ा को करीब से देखा है और उनका दर्द जाना है। जल शक्ति मंत्री, डीएम और मंडलायुक्त के निरंतर प्रयासों से आज इस परियोजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने जल शक्ति मंत्री से शारदा नदी के दोनों तटों पर दस किमी स्थाई बांध निर्माण की मांग की।
कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने खीरी को मंडल का मुकुट और पलिया को खीरी का ताज बताया। उन्होंने कहा कि सीएम ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर कर उनकी मंजूरी दी। कहा कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिससे बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मंडलायुक्त बाढ़ प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर करीब दस बैठकें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुकी हैं। सभी परियोजनाएं स्वीकृत होने के साथ गत वर्ष की अपेक्षा इस बार भी 20 करोड़ की अधिक धनराशि बाढ़ बचाव कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है।
पलिया विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं को जलमंत्री ने किया संबोधित
पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर भी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीरता से लेते हैं। आज बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए उनके निर्देशों पर ही कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। 40 मिनट तक जलशक्ति मंत्री यहां रुके और उसके बाद यहां से रवाना हो गए।