फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

Thu, 19 Mar 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। आसमान में छाए बादलों की वजह से तेज धूप और उमस से परेशान लोग अचानक से ठंडी हवा और सुहाने मौसम का आनंद लेने लगे। वहीं, शुक्रवार को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की धूप के बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। इससे लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। मौसम सुहाना होने से सड़कों व पार्कों में चहल-पहल दिखाई दी। वहीं शुक्रवार को लेकर मौसम विभाग ने बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही बौछारें पड़ सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें