फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यलो अलर्ट के साथ आज बारिश के आसार

Sun, 29 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण सुहावना हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें