स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ शांति भूषण पांडेय। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की चेकिंग का 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को छह स्कूली वाहनों के चालान और दो के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई।
एआरटीओ और पीटीओ ने अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग की। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांतिभूषण पांडेय ने 12 से अधिक वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हिदायत भी दी गई। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने दो स्कूली वाहनों के चालान किए। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। किसी भी दशा में अनफिट वाहन संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। अगर किसी वाहन की फिटनेस नहीं है तो वह करा लें, नहीं तो कार्रवाई होना तय है।