फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : अश्व पर विराजमान होकर आएंगी आदि शक्ति स्वरूपा

विज्ञापन
Durga - फोटो : iStock
विज्ञापन
शनिवार को पहला और रविवार को रखा जाएगा अंतिम व्रत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र शनिवार यानी दो अप्रैल से शुरू होंगे। पूरे नौ दिन तक मां का पूजन होगा। नवरात्र का समापन रविवार होगा। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी और भैंसें पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार मां का आगमन और प्रस्थान दोनों शुभकारी नहीं है।
देवकली स्थित मां चंद्रकला संस्कृत विद्यापीठ के संचालक आचार्य प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि
पौराणिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का शुभारंभ जब शनिवार या मंगलवार से होता है तो आदिशक्ति मां दुर्गा का आगमन अश्व की सवारी से होता है। इस साल दो अप्रैल यानी दिन शनिवार को चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इसलिए मां दुर्गा अश्व पर सवार होकर पृथ्वी पर आएंगी। अश्व को युद्ध एवं शौर्यता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस साल शासन सत्ता को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बहुत सी जगहों पर सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। जिस प्रकार मां दुर्गा के आगमन की सवारी होती है उसी तरह उनके प्रस्थान की भी सवारी होती है। नवमी तिथि 10 अप्रैल यानी रविवार के दिन है। रविवार एवं सोमवार को मां दुर्गा भैंसें की सवारी पर प्रस्थान करती हैं। इसलिए मां का जाना भी शुभ नहीं है। भैंसें की सवारी पर जाने से रोग दोष, आधि-व्याधि कष्ट को बढ़ावा मिलता है। शनिवार को नवरात्रि के शुरू होने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग
देवकली तीर्थ के पिंटू सोनी, सुमेर गिरि आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर 31 मार्च को श्राद्घ अमावस्या एवं एक अप्रैल को अमावस्या स्नान पर आने वाले भक्तों की सुरक्षा को लेकर महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के नौ दिन तमाम भक्त रोजाना पूजन के लिए मंदिर आते हैं और धर्मशाला आदि में रुककर पूजन हवन करते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल और पेयजल के लिए पानी का टैंकर दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें