गोला के चैती मेला सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कलाकारों को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष।
स्थानीय कलाकारों को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में एतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर गीत और संगीत की महफिल सजाई गई। स्थानीय कलाकारों को पालिका अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
मेला के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर स्थानीय संगीत सम्मेलन की शुरुआत की। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, गीतकार रमेशचंद्र पांडेय शिखर ने चैती मेले के अतीत पर प्रकाश डाला। स्थानीय संगीत सम्मेलन की शुरुआत राजेश गुप्ता ने ऊँ नम: शिवाय से की। इसके साथ कभी बेकसी ने मारा, कभी वेबसी ने मारा। बृजेश कुमार तिवारी ने गाया-ये जो चिलमन है दुश्मन है हमारी, कितनी शर्मीली दुल्हन है हमारी। नफरत की दुनियां को छोड़ के प्यार की दुनियां में खुश रहना मेरे यार। आदेश राजपूत ने मुबारक अली को याद कर गाया-मुबारक अली तू बहुत याद आया नजर के सामने, जिगर के पास। सावन सैनी ने- जिये तो जिये कैसे बिन आपके, लगता नहीं दिल कहीं बिन आपके। खुदा करे मोहब्बत में वो मुकाम आए, मेरे लवों पे हमेशा सनम का नाम आए। श्रीराम शाह ने गाकर दर्शकों को आनंदित किया- दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा, तीर निगाहें न निशाना ढूंढेगा। इससे पहले कि याद तू आए, मेरी आंखों में लहू आए। संचालन मनोज कश्यप एवं कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा, संजय वर्मा, पियूश मिश्रा, सुशील कुमार, अचल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
चैती मेला में आज
मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2022 को स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा शाम आठ बजे से।