फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष राजस्व परिषद ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

Fri, 30 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
विज्ञापन
मीट‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- राजस्व कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी: प्रवीर कुमार
विज्ञापन

अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रवीर कुमार ने यहां राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। साथ ही राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वह अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखीमपुर पहुंचे। डीएम आकाशदीप ने उनका स्वागत किया। उन्हें लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व परिषद के निर्धारित एजेंडे पर विस्तार से समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कहा कि राजस्व प्रशासन की रीढ़ है। इसलिए राजस्व कार्यों में तेजी लाएं। संबंधित अधिकारी कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर राजस्व वसूली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने तहसीलवार वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि दायरे के अनुरूप वादों का निस्तारण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। अपने-अपने न्यायालय में प्राप्त होने वाले वादों का निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्राय: जनपदों की राजस्व पत्रावलियां परिषद समय से नहीं भेजी जाती हैं, जिससे फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब होता है। उन्होंने कहा प्रत्येक एसडीएम यह सुनिश्चित कर लें कि राजस्व से संबंधित परिषद को भेजी जाने वाली पत्रावलियां समयांतर्गत भेजी जाएं। 
अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रवीर कुमार ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त होने वाली समस्याओं का निस्तारण अभियान चलाकर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने अध्यक्ष राजस्व परिषद को अवगत कराया कि कलेक्ट्रेट का एक भाग जीणोद्वार के लिए शेष रह गया है। डीएम ने इस भाग की मरम्मत और रंगरोगन आदि के लिए बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया साथ ही बताया कि तहसील और कलक्ट्रेट में वाहनों की कमी है जिसपर अध्यक्ष राजस्व परिषद ने आवश्स्त किया कि शीघ्र ही खीरी जिले को वाहन उपलब्ध करा दिएं जाएंगे।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश नारायण पांडेय एसडीएम सैमुअल पाल एन, पल्लवी मिश्रा, मंशाराम, आलोक कुमार, शादाब असलम, धनश्याम त्रिपाठी, रामप्रकाश, इंद्राकांत द्विवेदी, संजय सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

               
अध्यक्ष राजस्व परिषद ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रवीर कुमार ने बैठक के बाद कलक्ट्रेट में स्थित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। पटल सहायकों से उनके पटल से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने अभिलेखागार, संयुक्त कार्यालय, भूलेख कार्यालय, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित पटल सहायकों को निर्देशित किया कि पत्रावलियों का उचित रखरखाव करें। कलक्ट्रेट प्रांगण में साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद मिलने पर डीएम आकाशदीप की प्रंशसा की। उन्होंने आफीसर्स कालोनी का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष राजस्व परिषद ने बताया कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत इसी जिले से की थी। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें