फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर करें चुनाव का सामना’ 

Fri, 30 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के रार पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही उठापटक से पार्टी के कार्यकर्ता जहां सकते में हैं वही भाजपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए परिवार में ही एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। चाचा भतीजे की इस लड़ाई से जनता का नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि सपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देकर चुनाव का सामना करना चाहिए। 

‘द्वापर युग का दोहराया जा रहा है इतिहास’
समाजवादी पार्टी में द्वापर युग का इतिहास दोहराया जा रहा है। द्वापर युग में इसी तरह यदुवंश का विनाश हुआ था। आज जब मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया है तो नैतिकता के आधार पर अखिलेश यादव को चाहिए कि वह मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर चुनाव का सामना करें।  
विज्ञापन

-शरद बाजपेयी, जिलाध्यक्ष भाजपा

‘जनता को गुमराह कर रहे हैं सपा वाले’ 
सपा वाले जनता को गुमराह कर रहे हैं। चाचा भतीजा मिलकर ट्वंटी-ट्वंटी मैच खेल रहे हैं। लोग इनके खेल को जान चुके हैं। 2017 के चुनाव में जनता इनको स्कोर दे देगी। 
विज्ञापन

-अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा

‘परिवार के साथ ही बिखर जाएगी सपा’
समाजवादी पार्टी जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। पार्टी एक परिवार द्वारा संचालित है। परिवार बिखरा तो पार्टी का बिखरना तय है। फिलहाल सत्तारूढ़ पार्टी की इस लड़ाई में नुकसान प्रदेश की जनता का ही हुआ है। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देकर मैदान में आना चाहिए। 
-राघवेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

‘सब कुछ जल्दी ही ठीक होगा’
पार्टी में जो कुछ भी चल रहा है, सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा। जिला स्तर पर पार्टी पूरी तरह संगठित है। 
-अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें