लखीमपुर खीरी। जनपद में 250700 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य शासन ने तय किया है। डीएम ने जिले में गेहूं खरीद को पारदर्शिता कराने के लिए प्रत्येक क्रय केंद्र पर नोडल अधिकारी नामित किया है, जो कि खरीद प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखेंगे। डीएम ने किसानों से अपील की है कि साफ और सुखाकर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचकर 2275 रुपये प्रति क्विंटल दर से लाभ लें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों से कहा कि किसी भी बहकावे में न आकर सरकारी क्रय केंद्रों पर ही लाकर अपना गेहूं बेचें। सरकारी केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई भी असुविधा नहीं होगी। केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है। डीएम ने कहा कि 100 क्विंटल तक बिक्री के लिए सत्यापन से मुक्ति। बंटाईदारों से भी गेहूं खरीदा जाएगा।
डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि जनपद में मंगलवार को लखीमपुर मंडी में सात किसानों से गेहूं क्रय किया गया। आधार लिंक बैंक खाते में 48 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि गेहूं बिक्री से संबंधित अगर कोई भी समस्या है तो मोबाइल नंबर 6396239116 या फिर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आदि अफसरों से शिकायत कर सकते हैं। जनपद में अब तक 5440 किसानों का पंजीकरण हो चुका है।