भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच को लेकर खेल प्रेमी उत्साहित दिखे। भारत की जीत पर खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी की तो महिला खेल प्रेमियों ने गुब्बारे फोड़कर खुशी जताई।
रविवार को सुबह से ही क्रिकेट मैच के हर पल को लोग टकटकी लगाकर देखते नजर आए। खेल प्रेमियों ने घरों और दुकानों पर टीवी पर सीधा प्रसारण देखा तो मोबाइल से व्हाट्सएप और चैनलों के माध्यम से खेल के रोमांचक क्षणों का आनंद लिया। भारत की जीत पर शहर के एक रेस्टोरेंट में खेल प्रेमी आशू गुप्ता के साथ अनुश्री गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, रश्मि मुकेश, अंजू अग्रवाल, सुजाता गुप्ता और निशी सहित तमाम खेल प्रेमियों ने गुब्बारे फोड़कर खुशी का इजहार किया। वहीं जिले भर में जमकर पटाखे फोडे़ गए।
महेवागंज। वर्ल्ड कप में रविवार को साउथ अफ्रीका पर भारत की शानदार जीत होते ही महेवागंज के युवा खुशी से झूम उठा। युवाओं ने पटाखे दागे और मिठाई बांटी। इस मौके पर शराफत अली, कफील खां, आशुतोष, शहाबे आलम, वसीम अहमद, ज्योती तिवारी, जितेंद्र सिंह, कादिर अंसारी आदि युवाओं की टोली ने खूब जश्न मनाया।