नगर में रविवार को संत झूलेलाल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों ने शहर में भव्य जुलूस निकाला तथा भगवान झूलेलाल जी की पूजा की और प्रसाद वितरण किया।
भगवान झूलेलाल की जयंती पर सिंधी समाज के लोगों ने सुबह संत झूलेलाल जी का भक्तिभाव से पूजन तथा प्रसाद वितरण किया। इसके बाद घनश्यामदास तोलानी के निवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिंधी समाज के लोग गाते-बजाते और नृत्य करते हुए शहर में निकले। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा हाथीपुर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसमें समाजसेवी सेवक सिंह अजमानी, पाली राना, सोनू जुनेजा, अनंतपाल सिंह, मनमोहन सिंह भंडारी सहित तमाम लोग शामिल थे। इसके अलावा शहर में जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष परमानंद केशवानी, सचिव श्रीचंद तोलानी, कोषाध्यक्ष माधवदास सिंधी, सुरेंद्र तोलानी, पूरन सचदेवा, जयकुमार धनेजा, दिलीप जसवानी, नानक कुकरेजा, शंकर मेहयानी, सुनीता तोलानी, गौरी तोलानी, सहित सिंधी समाज के तमाम लोग शामिल थे।