फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ ने सदर कोतवाली में सुनीं लोगों की फरियाद

Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में शनिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने समाधान दिवस पर लोगों की फरियाद सुनीं। सीडीओ ने कहा कि राजस्व-पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से कराएं। किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझकर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। संवाद
विज्ञापन

मैगलगंज। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस के दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई। इनमें से एक मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर सत्यापन के लिए टीम भेजा। शेष दो प्रकरणों के लिए क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में आए फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें