सीडीओ अभिषेक कुमार को स्मृति चिन्ह देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। तबादले के बाद निवर्तमान सीडीओ अभिषेक कुमार को मंगलवार देर शाम विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह समेत अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को नए सीडीओ योगानंद पांडेय ने खीरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह डीएम के साथ किसान दिवस में शामिल हुए। बृहस्पतिवार को वह विकास भवन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संवाद