फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीसी कैमरों की फुटेज में गर्भगृह के अंदर अभद्रता की पुष्टि नहीं

Wed, 12 Aug 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्री अग्रवाल सभा के सदस्यों ने मंगलवार को पौराणिक शिव मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव को भोग लगाने के दौरान पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप लगाया था। सीओ ने सीसी कैमरों की फुटेज जांच के आधार पर आरोप की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल सभा की तरफ से श्रावण मास में विगत एक दशक से नीलकंठ मैदान में भंडारा कराया जाता है। इसकी शुरुआत भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने से होती है। मंगलवार को भोग लगाने के दौरान गर्भगृह में पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की करने और एक दरोगा पर भोग की थाली फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
अग्रवाल सभा के अतुल अग्रवाल एवं महेश पटवारी ने बताया कि उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की थी, बल्कि मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद तत्काल दरोगा को हटाकर अन्यत्र ड्यूटी पर लगा दिया गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम में मंदिर के सीसी कैमरों की फुटेज स्वयं चेक की है। पुलिसकर्मियों द्वारा किसी के साथ अभद्रता की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें