फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ वाली जगह और चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने बृहस्पतिवार को अपराध समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने हत्या, हत्या के प्रयास, छेड़खानी, दुष्कर्म आदि गंभीर अपराधों की विवेचनाओं के अतिशीघ्र निस्तारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देेश दिए हैं। उन्होंने भीड़ वाले स्थानों व चौराहों पर 20-20 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में विवेचनाओं से संबंधित सीओ/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/विवेचकों को बुलाया गया। बैठक के दौरान एसपी द्वारा हत्या एवं हत्या के प्रयास आदि गंभीर अपराधों की लंबित समस्त विवेचनाओं की समीक्षा की गई। विवेचनाओं में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विवेचक से जानकारी ली और अतिशीघ्र साक्ष्य संकलन व अन्य विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी कार्रवाई करने, गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों को चिन्हित करके गैंग पंजीकृृत करने और अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति को अंतर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट कुर्की की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। विभिन्न अभियोगों से संबंधित चार्जशीट/एफआर को समय से दाखित करने के भी निर्देश दिए गए। घटित अपराधों के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गतिविधियों की निगरानी में सहयोग के लिए समस्त थानों द्वारा जनता को जागरूक करके अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख मार्गो, व्यस्तम चौराहों, महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए। जन शिकायतों का थानास्तर पर ही त्वरित जांच कर विधिक व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। शस्त्रों के सत्यापन एवं शस्त्र जमा की कार्रवाई करने एवं चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें