फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले में गोवंशीय पशु घायल

Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गांव बुद्धापुरवा के पास तेंदुए के हमले में घायल पशु को देखती वन विभाग की टीम। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। राष्ट्रीय दुधवा उद्यान के जंगल से भटककर मैदानी क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए ने शनिवार को बुद्धापुरवा गांव के पास एक गोवंशीय पशु पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेत जा रहे मजदूरों ने गांव के दक्षिण में घायल छुट्टा गोवंश देखा। सूचना पर झंडी पुलिस चौकी और वन विभाग की टीम पहुंची। वन दरोगा सुभाष कुमार ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वन विभाग ने घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार कर उसे देखभाल के लिए एक ग्रामीण को सौंप दिया। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले।
रेंजर मोबीन आरिफ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और खेतों में समूह में जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें