फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सूने घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर पार, वारदात सीसी कैमरे में कैद

Mon, 30 Mar 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला बाजार प्रथम में सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राहुल गुप्ता रविवार को घर बंद कर बाहर गए हुए थे। रात करीब दो बजे चोर ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। राहुल के अनुसार घर लौटने पर ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम की सोने की चेन और तीन-तीन ग्राम की दो अंगूठियां गायब मिलीं। सीसीटीवी फुटेज में एक शातिर युवक ताला तोड़कर घर में दाखिल होता दिखाई दे रहा है, हालांकि चेहरा स्पष्ट न होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें