फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार रात नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले की रविवार देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

धौरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कफारा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी ( 14 वर्ष) को कुछ लोग बृहस्पतिवार की देर रात घर के बाहर से उठा ले गए थे। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पड़ोस के घर में शादी थी, जिसमें परिवार के लोग गए थे। बताया कि घर पर पुत्री अकेली थी। रात में जब द्वाराचार देखने पुत्री घर के बाहर निकली तो गांव के ही बाबू पुत्र सहाकू व एक अज्ञात रात के 11 बजे घर के बाहर आए और लड़की का मुंह दबाकर ले जाने लगे। बताया कि किसी तरह लड़की अगले दिन उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आप बीती बताई। पीड़ित पिता का कहना है कि कफारा चौकी पर शिकायत की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में धौरहरा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को मेडिकल के लिये भेजा गया है, जबकि पीड़िता ने आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। लड़की के 361 के बयान के बाद मामले में धारा परिवर्तित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें