फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं, थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कक्षा एक की छात्रा के छेड़खानी के आरोप के बाद प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर को निलंबित हुए 15 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

23 फरवरी को कक्षा एक की छात्रा ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपाक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। परिवार वालों ने गांव वालों के संग पढ़ुआ थाने में हंगामा किया था। ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। उसके बाद बिना रिपोर्ट दर्ज किए छोड़ दिया था। हालांकि विभागीय कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया था। कई दिनों तक आश्वासन के बाद भी जब मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो शुक्रवार को नाराज परिवार के लोग थाने पहुंचे और घेराव किया।
प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि पीड़ित छात्रा के साथ कुछ लोग आए थे। उनकी रिपोर्ट पर बीएसए ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें