ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने ग्राम कोटवारा निवासी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि वह जब 17 वर्ष की थी, तभी से ग्राम कोटवारा निवासी युवक हिमांशु दीक्षित से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। हिमांशु शादी का झांसा देकर उसका इधर-उधर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब हिमांशु शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने दुराचार पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद