पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर दुधवा के जंगल से निकलकर अचानक से एक बाघ सड़क पर आ गया। इससे वाहनों के पहिये थम गए। कार में बैठे लोगों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। करीब बीस मिनट तक बाघ सड़क पर रहा, फिर जंगल में चला गया।
रविवार की शाम को पलिया-दुधवा रोड पर बिली अर्जुन सिंह के फार्म हाउस वाले मोड़ से पहले एक बाघ रोड पर चहलकदमी कर रहा था। काफी देर वह रोड पर घूमता रहा और दोनों तरफ खड़े वाहनों को देखता रहा। एक वाहन की तरफ वह देखकर दहाड़ा भी लेकिन नजदीक नहीं गया। काफी देर तक चहलकदमी करने के बाद बाघ दूसरी तरफ जंगल में चला गया। बाघ देखकर बाइक चालक सहम गए और कार के पीछे जा छिपे।