फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छेड़खानी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। रुकुंदीपुर कस्बे में चल रहे दुर्गा जागरण में एक युवक ने महिला से छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर युवक ने हंगामा करते हुए कई लोगों से हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि रविवार को रुकुंदीपुर में दुर्गा जागरण चल रहा था। इसमें अनिल दत्त आ गया। पुलिस के अनुसार युवक ने शराब के नशे में उत्पात किया। एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें