फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की मौत के मामले में एक्सईएन, जेई समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती एक जुलाई को ग्रामीण की करंट लगने से हुई मौत मामले में तीन एक्सईएन जेई सहित तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि वह कोतवाली सदर के गांव जमकोहना का निवासी है। उनके पिता रामकिशोर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। खेत से सरकारी नलकूप को हाईटेंशन लाइन गई है, जिसका खंभा उनके खेत में लगा है। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते खंभे में करंट उतर आया।
आरोप है कि इंसुलेटर टूटे होने की कई बार जानकारी विभागीय अफसरों और लाइनमैन को दी गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। हाल यह हुआ कि पिता राम किशोर वर्मा करंट लगने से मौत हो गई। उनका कहना है कि विद्युत सुरक्षा उपनिदेशक ने मौके की जांच की थी, जिसमें एक्सईएन ग्रामीण द्वितीय, जेई और लाइनमैन दो दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें