फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौराहा जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी रवि वर्मा उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में सदर चौराहा जाम करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 13 नामजद और 40 से 50 अज्ञात हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि रवि वर्मा उर्फ रिंकू व पुनीत गिरी के बीच आपसी झगड़ा हुआ था। इसमें रवि वर्मा की मौत हो गई थी। 16 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाते समय कुछ नगर के लोगों ने मृतक का शव सदर चौराहे पर रखकर शाम 4:30 से 6:15 तक रोड जाम की थी।
वीडियोग्राफी के आधार पर मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी प्रेम शंकर, सोनू तिवारी, कमल राठौर, संजय, निहाल राठौर, पंकज, विघन वर्मा, अंकित राठौर, राहुल उर्फ लाला, राजेंद्र राठौर, सूरज वर्मा, ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानी, अभिषेक को नामजद करते हुए 40 से 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें