लखीमपुर खीरी मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी वीरेंद्र मिश्रा ने दो नामजद व छह अज्ञात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया कि सेठघाट रोड पर मिश्रा मेडिकल एजेंसी नाम से उनकी फर्म है। करीब एक वर्ष पहले ज्ञानी शुक्ला ने उनसे 10 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर ज्ञानी शुक्ला का पुत्र शिवा, उसका दोस्त प्रांशू गुप्ता व चार अन्य लोग दुकान में घुस आए और मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने वीरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर शिवा शुक्ला, प्रांशू और चार अज्ञात लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। संवाद