फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी महेंद्र राठौर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले परिजनों ने कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


थाना मझगईं के बल्लीपुर गांव निवासी मैकू राठौर के 32 वर्षीय पुत्र महेंद्र राठौर का शव उसी के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था। बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां किशोरी देवी ने बुधवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कहा कि जब तक मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता है, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां को समझाने का प्रयास किया और आखिर में किशोरी देवी की तहरीर पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर शव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बच्चों पर भी नहीं आया तरस

मृतक की मां किशोरी देवी ने रोते हुए बताया कि बहू को अपने बच्चों पर भी तरस नहीं आया। किशोरी ने पुत्र के कातिलों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने की बात कही है। बताया कि गरीबी के चलते मेहनत मजदूरी करके उसका पुत्र परिवार चला रहा था। जिस जगह वह काम करता था उसी के मालिक से बहू का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें