Case filed after 15 days on youth who filled vermilion in demand
पसगवां। 15 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में मंदिर गई युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर मांग में सिंदूर भर दिया था। इस मामले की अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासिनी बीस वर्षीय युवती पंद्रह दिन पहले कस्बे के मंदिर में पूजा करने गई थी। वहां कस्बे का विमल कुमार पुत्र दिनेश शंकर भी मौजूद था। युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और खींचतान करने लगा। इसी बीच उसने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसके थप्पड़ जड़ दिया।
युवती ने बताया कि जब उसके पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली गलौज कर हाथापाई की। धमकी दी कि तुम्हारी लड़की को बदनाम कर दूंगा। कहीं और शादी भी नहीं करने दूंगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।