फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही गुंडागर्दी, यूपी में जंगलराज : मौर्य

विज्ञापन
परिवार वालों से बात करते स्वामी प्रसाद मौर्य। सोशल मीडिया
विज्ञापन
निघासन। पुलिस हिरासत में गैंगस्टर रामचंद्र की मौत के मामले में शनिवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गांव हुलासीपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। पुलिस की गुंडागर्दी जनता पर भारी पड़ रही है। रामचंद्र की मौत पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रही है। मौर्य समाज न तो शराब तो बनाता है और न ही पीता है। सवाल उठाया यदि रामचंद्र शराब बना रहा था तो उसके पास शराब बनाने के उपकरण क्यों नहीं मिले। पुलिस ने शराब का बहाना लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
शराब बनाने की कहानी मनगढ़ंत है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आए दिन लोग मारे जा रहे हैं, लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ का न्योता बांटते घूम रहे हैं। मौर्य ने पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने अपने हिसाब से रिपोर्ट बनवाई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच हो। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। परिवार को सरकार 25 लाख मुआवजा दे। सीओ धौरहरा पीपी सिंह और मझगईं प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें