छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एक और दो मार्च को विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत जॉब केयर का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न कंपनियां विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगी। भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ.निरुपमा अशोक ने इच्छुक विद्यार्थियों से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जाब केयर में भाग लेने को कहा है।
डॉ.निरूपमा अशोक ने बताया कि छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय में एक एवं दो मार्च को जॉब केयर का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय यह प्रवेश प्रक्रिया परिसर एवं सभी महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, एमबीए, बीटेक, एमए, एमएससी, बायोटिक और माइक्रोबायोलॉजी आदि विषयों के विद्यार्थियों के लिए कराता है। उन्होंने बताया यह जॉब केयर सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क है। इसके लिए 25 फरवरी 2016 को अपराह्न 1.00 बजे विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल एवं 26 फरवरी को अपराह्न 1.00 बजे मचेंट चैंबर हाल सिविल लाइंस में साक्षात्कार से संबंधित इंटरव्यू तकनीक, व्यक्ति विकास और कम्यूनिकेशन स्किल सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों को बताया है कि वे लोग अपने साथ अपना बॉयोडेटा, आईडी कार्ड की छाया प्रति और चार पास्टपोर्ट साइज फोटो, संबंधित प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति लेकर सुबह दस बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट आफ होटल एडं टूरिज्म मैनेजमेंट में उपस्थित हो सकते हैं।