फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार और बाइक, पांच लोग घायल

Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
भीरा। पलिया मार्ग पर शनिवार शाम ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर अल्टो कार और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्टो कार में सवार विष्णुपुर फार्म, थाना मझगईं निवासी पलविंदर, राजवीर और समरीत कौर भीरा-पलिया मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे की चपेट में बाइक भी आ गई। बाइक सवार भीरा निवासी पूनम देवी और रविंदर कुमार भी घायल हो गए।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें